ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बेखौफ अपराधियों ने बिजलीकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से जहां पुलिस के तमाम दावों के बीच अपराधियों हौसले बुलंद हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने एक बिजली मिस्त्री को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक

FirstBihar
Rajnish Singh
1 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से जहां पुलिस के तमाम दावों के बीच अपराधियों हौसले बुलंद हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने एक बिजली मिस्त्री को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक घायल बिजली मिस्त्री काम कर वापस अपने गांव लौट रहा था कि इसी दौरान अपराधियों ने उससे लिफ्ट मांगा और उसकी बाइक पर सवार हो गया. कुछ दूर जाने के बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी.

गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना तेघरा थाना इलाके के एनएच 28 दनियालपुर गांव की है. अपराधियों की गोली के शिकार बिजली मिस्त्री की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  घायल युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता