ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में सुबह-सवेरे मर्डर, लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. लूटपाट के दौरान शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आसपास के क्षे

बेगूसराय में सुबह-सवेरे मर्डर, लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. लूटपाट के दौरान शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला चकिया ओपी क्षेत्र के सिमरिया घाट का है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 9 मल्हीपुर निवासी गंगा प्रसाद चौधरी का लगभग 40 वर्षीय पुत्र रमेश चौधरी की बताई जा रही है.


परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रूपेश चौधरी की शादी 3 मई को तय हुई थी. शादी की तैयारी को लेकर रिजर्व गाड़ी से घर के सभी लोग हसनपुर से सिमरिया घाट आये थे. उसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और चेन छीनने लगे. जब रमेश चौधरी ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय दी है. परिजनों से पूछताछ कर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता