ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बारात लगने से पहले लड़के ने की फायरिंग, बच्चे को लगी गोली, बाल-बल बची महिलाएं

BEGUSARAI : शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग पर पुलिस की ओर से रोक लगाए जाने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां एक बार फिर से हर्ष फायरि

बारात लगने से पहले लड़के ने की फायरिंग, बच्चे को लगी गोली, बाल-बल बची महिलाएं
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग पर पुलिस की ओर से रोक लगाए जाने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां एक बार फिर से हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है. इस घटना में एक बच्चे को गोली लग गई है. जबकि शादी में रश्म अदा कर रही महिलाएं बाल-बाल बचीं. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उस शख्स की तलाशी शुरू कर दी है, जिनसे हर्ष फायरिंग की थी. 


मामला बेगूसराय के पहाड़पुर मुहल्‍ले का है, जहां वार्ड नंबर 13 में हर्ष फायरिंग में हर्ष फायरिंग में एक मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल की पहचान 16 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है, जो वार्ड 13 निवासी नंदन राय का बेटा बताया जा रहा है. गोली लगते ही परिजनों ने आनन-फानन में घायल को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. गोली किशोर के पैर में लगी है. 


घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थानेदार राजबिंदु प्रसाद ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है. वहीं पुलिस के द्वारा हर्ष फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही संजय महतो की बेटी की शादी थी. बारात बरौनी के असुरारी से आने वाली थी. बारात के पहले घर की महिलाएं आम महुआ ब्याह की रस्म अदायगी के लिए गयी थी. राजन भी साथ ही थाइ. इसी क्रम में शरारती तत्वों ने गोलीबारी की. एक किशोर गोली लगते ही वहीं गिर गया. 


इसके साथ ही रस्म अदायगी में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लहूलुहान हालत में स्वजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय भेजा. इधर नगर थाना के दारोगा मनेश कुमार ने इलाजरत किशोर और उनके परिजनों से पूछताछ की है. घायल किशोर की मां ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने किसी को गोली चलाते भी नहीं देखा है. 


इस संबंध में मुफ्फसिल थानेदार राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि हर्ष फायरिंग में घायल होने की जानकारी मिली है, नगर थाना पुलिस को जांच के लिए भेज गया है. घायल के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. उन्‍होंने कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने चलाई थी.  इसकी जानकारी मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता