ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. वहीं, अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए ए

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. वहीं, अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक युवक की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 


घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है. मृतक की पहचान बखड्डा गांव के रहने वाले रघुनंदन यादव का पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मुकेश कुमार यादव अपने घर से निकलकर गांव में ही भोज खाने के लिए जा रहा था. उसी दौरान अपराधियों ने उसे घेर लिया और ईंट पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. 


इधर जब मुकेश कुमार यादव बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने बाहर निकलकर उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन में कुछ दूरी पर मुकेश कुमार यादव का शव सड़क पर पड़ा मिला. परिजनों ने इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. 


घटना की जानकारी देते हुए साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मुकेश कुमार यादव की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता