ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सास ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पीट-

बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सास ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा -2 पंचायत की है। मृतका महिला की पहचान सोकहारा-2 निवासी निहाल कुमार उर्फ सोनू की 30 वर्षीया पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है। 


मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पीट-पीटकर की हत्या की फिर फंदे से शव को लटका दिया। इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी। दहेज की मांग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला अपने घर में सोने के लिए गई और सुबह जब लोगों ने दरवाजे को बंद देखा और दरवाजे को किसी तरह खोला गया तो महिला की लाश फंदे में लटकी हुई मिली।


 घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने सास और ससुर को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता