ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में 'लव जिहाद', प्यार के जाल में फांसकर नाबालिग से कराया धर्म परिवर्तन, निकाह के बाद हुआ रफूचक्कर

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मोहम्मद जसी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मोहम्मद जसीम नाम के युवक ने एक नाबालिग को प्यार के जाम में फांसकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. इस्लाम कबूल करवाने के बाद उसने नाबालिग के साथ निकाह कर लिया और उसे लेकर फरार हो गया.


पीड़ित लड़की के पिता गरीब हैं, पैसे के अभाव में उन्होंने अपनी बेटी को उसके ननिहाल रखा था, जहां वो पढ़ाई करती थी. नाबालिग की गरीबी का फायद उठाकर कोचिंग संचालक जसीम उर्फ समीर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराके उसके साथ निकाह कर लिया. 


बताया जा रहा है कि 27 अगस्त 2018 को ही युवक ने नाबालिग का धर्मांतरण करा दिया था और निकाह भी कर लिया था. निकाह के बाद नाबालिग की उम्र 19 साल बताकर शपथ पत्र भी दाखिल करा लिया. परिवार के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो युवक नाबालिग को लेकर 20 नवंबर को फरार हो गया. वहीं मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपी के घर वाले भी गांव छोड़कर फरार हो गये हैं.  



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता