ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महज कुछ ही घंटों में दूसरी बड़ी वारदात

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बेगूसराय में पुलिस के सुरक्षा के दावों को अपराधी धता बता रहे हैं. इस वक्त बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. जह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बेगूसराय में पुलिस के सुरक्षा के दावों को अपराधी धता बता रहे हैं. इस वक्त बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. महज कुछ ही घंटों के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी वारदात है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

घटना जिले के मटिहानी थाना इलाके की है. जहां गोढ़ीहरी गांव में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. मिली जानकारी के मुताबिक मछली मारने की विवाद में दो पक्षों ने गोलीबारी की है. घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


महज कुछ ही घंटों में दूसरी बड़ी वारदातइससे पहले अपराधियों ने चेरिया बरियारपुर थाना इलाके के गोपालपुर में अपराधियों ने फायरिंग की थी. दुर्गा स्थान के अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस को मौके से कई खोखे भी हाथ लगे हैं. इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस रजनीश कुमार उर्फ फंटूश पासवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता