ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अभी-अभी : बेगूसराय में एक शख्स का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों ने सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. अपराधियों ने य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों ने सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. अपराधियों ने युवक को उसके घर के बाहर गोली मार दी. मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. जहां बारो कादिर चक गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान भुल्लू  सिंह के बेटे लल्लू सिंह के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक लल्लू देर शाम अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गए. हत्या की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फुलवरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता