ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने युवक को ऑटो से उतारकर सरेआम मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बेगूसराय इन दिनों अपराधियों के लिए सेफ सिटी बनते जा रहा है. जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस वक्त ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बेगूसराय इन दिनों अपराधियों के लिए सेफ सिटी बनते जा रहा है. जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले  से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. बेखौफ अपराधियों ने ऑटो से उतारकर कर एक युवक को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के सिंघौल थाना इलाके की है. जहां एनएच 31 के पास अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी. मृतक की पहचान नगर थाना इलाके के मियांचेक तरवाना के रहने वाले दुखन महतो के बेटे वीरेंद्र महतो के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बिरेंदर महतो किसी काम से ऑटो पर सवार होकर बरौनी जा रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे ऑटो से जबरदस्ती उतारकर गोली मार दी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि बेगूसराय में लगातार हत्या से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है. 24 अक्टूबर बखरी थाना क्षेत्र के सलौना स्टेशन के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये गोली मारकर लूट लिया था.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता