ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बेगूसराय में डबल मर्डर, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां दो युवकों की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. दो लड़कों की हत्या कर डेड को फेंका गया है, जिसे पुलिस ने

बेगूसराय में डबल मर्डर, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां दो युवकों की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. दो लड़कों की हत्या कर डेड को फेंका गया है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके में बागवन पंचायत की है. जहां सिसौनी स्थित चंद्रभागा नदी के जंगल में दो युवकों का शव बरामद हुआ है.  दोनों शव मिलने से उस इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर सदा के पुत्र राजीव सदा तथा एतबारी सदा के पुत्र भगवान सदा के रूप में हुई है.


शव को देखने से वह चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. स्थानीय लोग युवकों की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई है. लोग प्रेम प्रसंग में की गई हत्या की बात कर रहे हैं.


इधर इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी देखी जा रही है. शव के देखे जाने के बाद से ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है. बखरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने भी बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. युवक के 25 अगस्त को यहां आने की सूचना मिल रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता