ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बेगूसराय : डीजे पर डांस कर रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बिहार में पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रही है. सूबे के आलाधिकारी भी हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने की अपील कर चुके हैं. मगर समाज में लोग मानने को तैयार नहीं हैं. ता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रही है. सूबे के आलाधिकारी भी हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने की अपील कर चुके हैं. मगर समाज में लोग मानने को तैयार नहीं हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां डीजे पर डांस करते हुए बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक के घर में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के तेघड़ा थाना इलाके की है. जहां भगवानपुर चक्की गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान असामजिक तत्वों ने एक युएव्क को गोली मार दी. शख्स की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक की पहचान मोहम्मद शोएब के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शोएब अपने दरवाजे पर खड़ा तहा तभी बदमाशों ने फायरिंग की और गोली सीधे शोएब को जाकर लगी. जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


वारदात के बाद से युवक के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद शोएब की छाती में गोली लगी है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता