ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, कुछ ही मिनट में 2 लोगों को ठोका

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है. कुछ ही मिनट क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, कुछ ही मिनट में 2 लोगों को ठोका
First Bihar
4 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है. कुछ ही मिनट के भीतर अपराधियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल बेगूसराय पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है, जहां दरगहपुर में अपराधियों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक गोदना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सोनू कुमार को अपराधियों ने निशाना बनाया है. गोली लगने के कारण पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष सोनू कुमार किसी कार्यक्रम में भोज खाने गए थे. भोज खाने के दौरान ही उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी. इतनी भीड़भाड़ में इस बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले. घटना के बाद मौके पर भी अफरा-तफरी मच गई.


ग्रामीणों ने बताया कि दो की संख्या में आये हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली मारने के बाद दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर गांव से बाहर की तरफ भाग निकले. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बछवारा थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी गई है. अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा आरही है.


वहीं दूसरी बड़ी बेगूसराय जिले के ही वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव की है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया . बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है. मृतक  की पहचान  रामचरित्र सिंह का पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि भूषण सिंह अपने घर के आगे टहल रहा था. उसी दौरान हथियार से लैस दो अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की. जब भूषण सिंह ने मारपीट को विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी. 


गोली लगते ही घायल जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. गोली मारने के बाद भाग रहे दो अपराधियों में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर एक कमरे में बंद कर दिया.


घटना की सूचना थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच मौके से अपराधी को हिरासत में ले लिया. वहीं दूसरा अपराधी हथियार के साथ मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता