ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, 5 जख्मी

BEGUSARAI : जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों ओर से खूब लाठी और डंडे चले. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज च

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, 5 जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों ओर से खूब लाठी और डंडे चले. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना इलाके की है, जहां वार्ड संख्या 5 में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई. मारपीट की इस घटना में कुल 5 ोग जख्मी हो गए. घायलों में से दो की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. जख्मियों की पहचान सुधीर यादव, विनोद यादव, पिंकेश कुमार, सुबोध यादव और नीतीश कुमार के रूप में की गई है. ये सभी वार्ड संख्या 5 रजौड़ के रहने वाले झोझन यादव के बेटे बताये जा रहे हैं.


घायल युवकों की मां ने बताया कि साढ़े नौ धुर जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व भी विवाद हुआ था, जिस सम्बंध में पुलिस को लिखित सूचना दी गई. गांव में पंचायत हुई लेकिन आरोपी पड़ोसी किसी भी फैसले को मानने के लिए तैयार नहीं है. वे लोग रविवार के दिन जबरन मारपीट पर उतारू हो गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता