ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बेगूसराय के कैप्सन होटल से फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी और कार बरामद

BEGUSARAI: बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित कैप्सन होटल से फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। फर्जी दारोगा की पहचान भावेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जो खुद को एसटी

बेगूसराय के कैप्सन होटल से फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी और कार बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित कैप्सन होटल से फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। फर्जी दारोगा की पहचान भावेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जो खुद को एसटीएफ ऑफिसर बता धौंस दिखाता था और लोगों से ठगी किया करता था। गुप्त सूचना के आधार पर लोहियानगर ओपी पुलिस ने टीम गठित कर होटल कैप्सन में छापेमारी की जहां से फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस की वर्दी और कार भी बरामद किया गया है। 


बीते मंगलवार को पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि भवेश कुमार चौधरी नाम का शख्स जो खुद को एस०टी०एफ० का ऑफिसर बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। मिली सूचना के आधार पर बेगूसराय एसपी ने टीम का गठन किया। जिसके बाद लोहियानगर ओ०पी० पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  कैप्सन होटल के कमरा नम्बर 310 में छापेमारी की। 


जहां से दरभंगा जिले के मंझौलिया थाना निवासी भवेश कुमार चौधरी को पकड़ा गया। कमरे की तालाशी ली गयी जहां से पुलिस की वर्दी - 02 सेट, एक जोड़ी लाल जूता, 02 लेदर का लाल बेल्ट, 02 मोबाईल एवं 01 पुलिस का डंडा जो पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रयोग में लाया जाता है उसे जब्त किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार भवेश चौधरी से जब इन पुलिस वर्दी के समानों के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि लोगों पर धौंस जमाने के लिए वह पुलिस की वर्दी पहनता था। होटल में लगे मारूती Maruti Suzuki Ignis कार को भी जब्त किया गया है। इस मामले में लोहियानगर थाने में केस दर्ज किया गया है। जिसका कांड संख्या 547 / 23 है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता