ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

Begusarai Crime News: दो सगे भाइयों का शव मिलने से सनसनी, वारदात के बाद पिता फरार, हत्या कर शव को पानी में फेंकने की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में एकसाथ दो मासूम बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चों का शव मिलने के बाद से उनका पिता फरार हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पिता ने

Begusarai Crime News: दो सगे भाइयों का शव मिलने से सनसनी, वारदात के बाद पिता फरार, हत्या कर शव को पानी में फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एकसाथ दो मासूम बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चों का शव मिलने के बाद से उनका पिता फरार हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पिता ने ही दोनों बच्चों की हत्य़ा की है और भेद खुलने के डर से फरार हो गया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या वारी की है।


मृतक बच्चों की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्यावारी वार्ड-1 के रहने वाले सिकंदर यादव का 6 वर्षीया बेटा हिमांशु कुमार और 4 साल के हर्ष कुमार के रूप में हुई है। मृतक तीन भाई था जिसमें अब एक 10 साल का बड़ा बेटा अंशुमन कुमार बच गया है। बताया जा रहा है कि सिकंदर यादव एवं उसकी पत्नी खुशबू देवी के बीच तकरीबन 9 वर्षों से विवाद चल रहा था और उक्त विवाद की वजह से दोनों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुके थे। 


गुरुवार को शाम ढलते ही जब दोनों बच्चों का कुछ आता पता नहीं लगा तब लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। दोनों बच्चों का शव अयोध्यावारी स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। शव की सूचना मिलने के बाद ही पिता सिकंदर यादव मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि मृत बच्चों की मां खुशबू देवी के द्वारा लाखों थाने को कल बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस भी दोनों बच्चों की तत्परता से खोजबीन कर रही थी।


दोनों बच्चों का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इन बच्चों की मौत कैसे हुई और अगर उनकी हत्या की गई है तो इसका हत्यारा पिता या उसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति हैं। एसपी मनीष ने बताया कि बच्चों के बारे में मां ने जानकारी दी थी। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता