ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बंद घर में चोरों का तांडव, 10 लाख की ज्वेलरी समेत मोबाइल लेकर हुए फरार

BEGUSARAI : बेगूसराय में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक बंद पड़े घर से तकरीबन 10 लाख के जेवरात और एक मोबाइल की चोरी कर ली है. घटना नगर थाना क्षेत्र के

बंद घर में चोरों का तांडव, 10 लाख की ज्वेलरी समेत मोबाइल लेकर हुए फरार
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक बंद पड़े घर से तकरीबन 10 लाख के जेवरात और एक मोबाइल की चोरी कर ली है. घटना नगर थाना क्षेत्र  के श्रीकृष्ण नगर स्थित बालेश्वर कॉलोनी रोड नंबर 5 की है. इस दौरान चोरों ने मकान के अन्य फ्लैट की कुंडी को बाहर से लगा दिया और आराम से घटना को अंजाम देकर चलते बने. 


बताया जा रहा है कि चोरों ताला समेत कुंडी उखाड़कर घर में घुसे और एक कमरे की अलमीरा का लॉक तोड़ करीब 10 लाख के जेवरात और एक मोबाइल की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार पहसारा के बभनगामा गांव के रहने वाले अविनाश भारती, रामाज्ञा सिंह के मकान में बर्षो से किराए पर रहते है. कोरोना और बच्चों की छुट्टी होने के कारण गांव में रह रहे थे.


घरवालों के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस बात की सूचना पड़ोसियों ने मोबाइल पर दी. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है. वहीं सूचना पर पहसारा बभनगामा स्थित गांव से पीड़ित अविनाश कुमार पहुंचे और पुलिस को सारी बातों की जानकारी दी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता