ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

10 लाख के लिए बेटा बना बाप का दुश्मन, पिता पर हमले के दौरान बड़े भाई को मारा चाकू

BEGUSARAI: बेगूसराय में 10 लाख रूपये की खातिर छोटा बेटा पिता की जान का दुश्मन बन गया। पैसा देने से मना करने पर सबसे पहले वो धारदार चाकू लेकर पिता को मारने के लिए दौड़ा। तभी बड

10 लाख के लिए बेटा बना बाप का दुश्मन, पिता पर हमले के दौरान बड़े भाई को मारा चाकू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में 10 लाख रूपये की खातिर छोटा बेटा पिता की जान का दुश्मन बन गया। पैसा देने से मना करने पर सबसे पहले वो धारदार चाकू लेकर पिता को मारने के लिए दौड़ा। तभी बड़ा भाई मौके पर पहुंचकर पिता की जान बचाई। इस बात से गुस्साएं छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। 


आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा मोहल्ला की है। 36 वर्षीय अरविंद राय पिता को बचाने के क्रम में घायल हो गया। घायल अरविंद राम निवास राय के पुत्र हैं। राम निवास राय हाथीदह जीआरपी में तैनात हैं। 


घायल पिता ने बताया कि छोटा बेटा सोनल राय ने जानलेवा हमला किया। वह 10 लाख रुपये मांग रहा था। आज ड्यूटी से जब घर पहुंचा था कि सोनल ने फिर पैसे की मांग की जब पैसे देने से इनकार किया तो चाकू से हमला कर दिया। उन्होने बताया कि जब बड़ा बेटा अरविंद जान बचाने के लिए शरीर से लिपट गया। जिससे मेरी जान तो बच गयी लेकिन बड़ा बेटा घायल हो गया। उन्होने बताया है कि छोटा बेटा सोनल का ससुर आज सुबह घर आया था और शाम में यह घटना घटी। फिलहाल रतनपुर थाना की पुलिस घटना की सूचना पाकर  जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता