ब्रेकिंग
विधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

बेगूसराय मुखिया हत्याकांड: नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बैंड बाजे के साथ चस्पा किया इश्तेहार

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते दो फरवरी को एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुखिया हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस शुक्रवार को हत्याकांड के नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव के घर ब

बेगूसराय मुखिया हत्याकांड: नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बैंड बाजे के साथ चस्पा किया इश्तेहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते दो फरवरी को एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुखिया हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस शुक्रवार को हत्याकांड के नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव के घर बैंड बाजे के साथ पहुंची और इश्तेहार चस्पा किया। इसके बाद भी अगर आरोपी पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी।


दरअसल, बेगूसराय सदर प्रखंड के परना पंचायत के मुखिया विरेन्द्र शर्मा की मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे अपने घर से बेगूसराय प्रखंड कार्यालय जा रहे थे। इस मामले में कई लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं लेकिन नामजद आरोपी विरेंद्र यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव के खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार लेकर पुलिस आज नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव में बैंड बाजे के साथ पहुंची और आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की मानें तो मुखिया हत्याकांड के नामजद आरोपी विजेंद्र यादव के घर न्यायालय के आदेश पर बैंड बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर जल्द ही आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता