ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि 50 हजार रुपए नहीं देने पर ससुराल वालों ने फांसी लगाक

बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि 50 हजार रुपए नहीं देने पर ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसे मार डाला। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरण गांव की है। 


मिली जानकारी के अनुसार खम्हार गांव निवासी शंकर पासवान की बेटी श्वेता कुमारी की शादी पिछले साल 2022 में डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरण गांव निवासी माधव कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के समय दहेज के रूप में 2 लाख रुपए देने की बात हुई थी जिसमें डेढ़ लाख रुपया दिया गया था। 


50 हजार रुपए के लिए शादी के बाद से लगातार ससुराल वाले श्वेता को प्रताड़ित कर रहे थे। आज सुबह सुघरण गांव से किसी ने लड़की के मायके वालों को सूचना दी कि श्वेता की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मायके वाले जब सुघरण गांव पहुंचे तो वहां श्वेता की लाश घर के बाहर चारपाई पर पड़ा हुआ था और ससुराल के सारे लोग फरार थे।


मायके वालों ने इसकी सूचना डंडारी थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। श्वेता के भाई ने बताया कि दहेज के खातिर ही ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या की है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता