ब्रेकिंग
बैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामद

बेगूसराय में हत्या के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला, जवानों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां युवक की हत्या से नाराज लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस जवानो

बेगूसराय में हत्या के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला, जवानों को दौड़ा-दौड़कर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI:  बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां युवक की हत्या से नाराज लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य लोगों ने भगवानपुर थाने को घेर लिया और फर्नीचर समेत अन्य सामानों को तोड़ दिया। वहीं थाना परिसर में लगी गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। 


दरअसल, बीते गुरुवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के कमलापथ मुसहरी निवासी अर्जुन सदा की बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया था। शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए। 


सैकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। पहले तो गुस्साए लोगों ने स्थानीय पीएचसी में तोड़फोड़ की और बाद सैकड़ों लोग ने भगवानपुर थाने में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया। लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी थाना छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भगवानपुर थाना पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि, लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने बताया कि उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


बेगूसराय में हत्या के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला, जवानों को दौड़ा-दौड़कर पीटा


बेगूसराय में हत्या के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला, जवानों को दौड़ा-दौड़कर पीटा


बेगूसराय में हत्या के बाद भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला, जवानों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता