ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

ताबड़तोड फायरिंग से दहला बेगूसराय, दिनदहाड़े दो जगहों पर गोलीबारी से हड़कंप, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों के फायरिंग कर सनसनी फैला दी। वीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर और वीरपुर बाजार में फायरिंग की घटना हुई है। बताया जाता है

ताबड़तोड फायरिंग से दहला बेगूसराय, दिनदहाड़े दो जगहों पर गोलीबारी से हड़कंप, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों के फायरिंग कर सनसनी फैला दी। वीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर और वीरपुर बाजार में फायरिंग की घटना हुई है। बताया जाता है कि सबसे पहले बदमाशों ने फजिलपुर के एक किराना दुकानदार के यहां फायरिंग की, उसके बाद वीरपुर बाजार में पहुंचकर दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


बताया जा रहा है कि फजिलपुर के किराना दुकानदार लालो चौधरी के बेटे संपत चौधरी के दुकान पर की गई है हालांकि इस घटना में दुकानदार बाल बाल बच गया। पीड़ित का आरोप है कि पिछले कई दिनों से एक बदमाश रंगदारी की मांग कर रहा है और रंगदारी का पैसा नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर तितर-बितर कर दिया।


ग्रामीणों का आरोप है की वीरपुर पुलिस की अपराधियों से साठगांठ है और पुलिस की मदद से बदमाश आए दिन अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हंगामा कर रहे लोग मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि जबतक एसपी घटनास्थल पर नहीं पहुंचते हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि बेगूसराय में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर जिले के लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता