ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई शादी, गुस्से में गर्लफ्रेंड के बाप ने मार दी गोली, मौत

BEGUSARAI : प्रेम-प्रसंग के एक मामले में प्रेमी की हत्या की बात सामने आ रही है. घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां एक व्यक्ति ने युवक की गोली मारकर हत्या कर

बेगूसराय में प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई शादी, गुस्से में गर्लफ्रेंड के बाप ने मार दी गोली, मौत
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : प्रेम-प्रसंग के एक मामले में प्रेमी की हत्या की बात सामने आ रही है. घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां एक व्यक्ति ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.


घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां हरदिया गांव में एक युवक को प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया. उसके ससुर ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इस गोलीबारी में एक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इम्तियाज जबकि घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रहमत के रूप में की गई है. 


मृतक मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों का कहना है कि 3 साल पहले ही गांव की लड़की के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था. उसके बाद से ही लड़की के पक्ष के द्वारा मारने की धमकी दी. गुरूवार को मृतक के ससुर मोहम्मद औरंगजेब अपने सहयोगी के साथ अचानक मोहम्मद इम्तियाज और उनके दोस्त को ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिससे दोनों व्यक्ति की गोली लग गई. गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने जब गोली की आवाज सुनकर दौड़ा तो मोहम्मद औरंगजेब और उनके और अन्य सहयोगी हथियार लहराते हुए फरार हो गया. 


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई जबकि मोहम्मद रहमत जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. 


एसपी अवकाश कुमार का कहना है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक मोहम्मद इम्तियाज की 3 साल की बेटी भी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता