ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

बेगूसराय में पंचायत सचिव का अपहरण, बेटे को मिली मर्डर की धमकी

BEGUSARAI : जिले बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बलिया में कार्यरत पंचायत सचिव रामचंद्र चौधरी निराला को किया अपहरण करने का मामला सामने आया है. बेगूसर

बेगूसराय में पंचायत सचिव का अपहरण, बेटे को मिली मर्डर की धमकी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : जिले बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बलिया में कार्यरत पंचायत सचिव रामचंद्र चौधरी निराला को किया अपहरण करने का मामला सामने आया है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना लाखो थाना क्षेत्र के पंचपन टोला के समीप की है. पंचायत सचिव की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी रामचंद्र चौधरी निराला के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज वह बलिया कार्यालय से अपने बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर मटिहानी घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में 6 के संख्या में अपराधियों ने उन्हें पंचपन टोला के समीप गाड़ी को घेर लिया और उनके साथ जबरन गाड़ी से उतारने लगा और नहीं उतरा तो उसके साथ मारपीट कर अगवा कर लिया. 


वहीं, पंचायत सचिव के पुत्र ने बताया कि बलिया से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी पंचपन ढाला के समीप भवानंदपुर के मुखिया और उनके साथ कुछ अपराधी जबरन गाड़ी रोक कर मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि तुम लोग को गोली मार देंगे. उसके बाद मेरे पिताजी को अपने साथ गाड़ी पर बैठा कर बेगूसराय की ओर ले गया. 


इस घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत लाखो थाने पुलिस को दी. वही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राज बिंदु का कहना है कि आपसी लेनदेन के मामले सामने आया है. पैसे के लेनदेन के कारण ही पंचायत सचिव को ले गया है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता