ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बेगूसराय में नाबालिग की हत्या से सनसनी: दुकान से गुटखा लाने से मना किया तो गर्दन पर चाकू से कर दिया हमला

बेगूसराय के फुलवरिया में मामूली कहासुनी के बाद 14 वर्षीय फैजान की गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी मोहम्मद आशिक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

बेगूसराय: फुलवरिया थाना क्षेत्र के शौकहारा-1 स्थित आलू चट्टी रोड में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद 14 वर्षीय किशोर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल के 14 वर्षीय बेटे मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। वह छठी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


परिजनों के अनुसार, फैजान मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसी मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद आशिक वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आशिक ने फैजान से दुकान से गुटखा 'शिखर' लाने को कहा। फैजान ने इनकार करते हुए बताया कि वह बिस्किट लेने जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आशिक ने चाकू निकालकर फैजान की गर्दन पर वार कर दिया। चाकू गर्दन के बाईं ओर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।


परिजन और स्थानीय लोग फैजान को आनन-फानन में तेघड़ा पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।


एसपी मनीष ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे। फुलवरिया थाना पुलिस और तेघड़ा डीएसपी समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


एसपी मनीष के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामूली कहासुनी के बाद चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष बताई जा रही है और वह भी उसी मोहल्ले का रहने वाला है। घटना के पीछे की पूरी वजह और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


तीन भाइयों और चार बहनों में एक था फैजान

फैजान तीन भाइयों और चार बहनों में था। उसके पिता ट्रेन की पेंट्री में काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, फैजान पढ़ाई के साथ छोटे-मोटे कामों में परिवार का हाथ भी बंटाता था।14 वर्षीय फैजान की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता