ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

पंचायत चुनाव के पहले टारगेट पर मुखिया जी, बेगूसराय में मुखिया के घर पर फायरिंग.. भागकर बचाई जान

BEGUSARAI : बिहार में भले ही अभी पंचायत चुनाव का बिगुल नहीं गया हो लेकिन राज्य के अंदर मुखिया जी विरोधियों के टारगेट पर आ गए हैं। लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हिंसक घटनाओं की

पंचायत चुनाव के पहले टारगेट पर मुखिया जी, बेगूसराय में मुखिया के घर पर फायरिंग.. भागकर बचाई जान
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में भले ही अभी पंचायत चुनाव का बिगुल नहीं गया हो लेकिन राज्य के अंदर मुखिया जी विरोधियों के टारगेट पर आ गए हैं। लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से है। बेगूसराय के सिमरिया बिंद टोली में मुखिया रंजीत कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। 


सोमवार की रात मुखिया रंजीत कुमार के घर पर बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग के दौरान मुखिया और उनके परिवार के लोगों ने किसी तरह छुप कर अपनी जान बचाई है लेकिन घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है घटना के बाद से मुखिया के परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। मुखिया ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए जिले के एसपी से गुहार लगाई है। 


रंजीत कुमार मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया हैं। घटना के बारे में उन्होंने बताया है कि सोमवार को होली मनाने के बाद वह अपने दरवाजे पर परिवार के साथ बैठे थे तभी अचानक डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराधी आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह हमने घर में छिपकर जान बचाई। अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर निकल भागे। मगर वह भागकर जान नहीं बचाते तो फिर कुछ भी हो सकता था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता