ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने लूटा, दरभंगा लूट के बावजूद भी गायब रही पुलिस पेट्रोलिंग

BEGUSARAI : दरभंगा में 10 करोड़ की सोना लूट के बावजूद बिहार पुलिस ने कोई सबक नहीं ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में हर दिन यह निर्देश दे

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने लूटा, दरभंगा लूट के बावजूद भी गायब रही पुलिस पेट्रोलिंग
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : दरभंगा में 10 करोड़ की सोना लूट के बावजूद बिहार पुलिस ने कोई सबक नहीं ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में हर दिन यह निर्देश देते हैं कि पुलिस की गश्ती को बढ़ाया जाए लेकिन बेगूसराय में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने का नतीजा देखने को मिला है. बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय में एक ज्वेलरी शॉप को लूट लिया है.


घटना बेगूसराय के मुख्य बाजार स्थित पोद्दार ज्वेलर्स में हुई है. यहां अपराधियों ने बीती रात दुकान बंद होने के वक्त लूट की घटना को अंजाम दिया है. नगर थाना इलाके के कर्पूरी चौक स्थित इस ज्वेलरी शॉप में बीती रात 3 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पहुंचे और ज्वेलरी और सोना चांदी लूटने की कोशिश की लेकिन लॉकर की चाबी नहीं मिलने के बाद वह दुकान में रखे कैश लूटकर चलते बने.


दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी मचाया और सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ डाला. घटना रात तकरीबन 9:30 बजे हुई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है लेकिन कारोबारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर लोग आक्रोशित हैं. कारोबारियों ने ऐलान कर दिया है कि अगर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता तो वह लोग शहर में अपने कारोबार को बंद कर देंगे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता