ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

बेगूसराय में हथियार के बल पर 7 लाख की लूट, अपराधियों ने फाइनेंस बैंक को लूटा

BEGUSARAI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार

बेगूसराय में हथियार के बल पर 7 लाख की लूट, अपराधियों ने फाइनेंस बैंक को लूटा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार भिड़ाकर फाइनेंस बैंक से लगभग 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र की है, जहां फुलवड़िया बाजार स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपराधियों ने लूटपाट की है. अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 6 लाख 75 हजार रुपये लुटे गए हैं. 


इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. जानकारी मिली है कि दो बाइक पर आये हथियारबंद 4 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और बैंक से रुपये लूटकर फरार हो गए. उन्होंने कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 


तेघड़ा डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता