ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

बेगूसराय में एक महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटकती मिली डेड बॉडी

BEGUSARAI : जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की

बेगूसराय में एक महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटकती मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतिका की डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.


घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पंचमुखी स्थान चौक के पास एक महिला पंखे से लटक आत्महत्या कर ली. मृतका पंकज चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी कामिनी चौधरी बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि मृतका की मानसिक हालत दो वर्षों से अच्छी नहीं थी। जिसका लगातार ईलाज चल रहा था. सुबह में घर के अंदर बंद हो गई और कुछ देर बाद घर के अन्दर से कुछ गिरने की आवाज आई.


परिजनों ने दरवाजे खुलवाने की कोशिश किया गया तो नहीं खुला.दरवाजे के होल से देखने पर पंखे से झुलता शव देखकर सभी के होश उड़ गए और तुरंत थाना को सूचना दिया गया.


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. थानाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया घटना की प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता