ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

बेगूसराय में दुकानदार ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद में खुद को मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक फुटकर दुकानदार ने पारिवारिक विवाद में घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बछवारा थाना क्षेत्र नारेपुर गांव की है। बताया जाता है कि नागपुर पश्चिम

बेगूसराय में दुकानदार ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद में खुद को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक फुटकर दुकानदार ने पारिवारिक विवाद में घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बछवारा थाना क्षेत्र नारेपुर गांव की है। बताया जाता है कि नागपुर पश्चिम गांव निवासी श्याम देव दास का 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार दास आज अपने घर में पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 


गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक पवन कुमार दास बेगूसराय में फुटकर दूकान चलाता था। पवन कुमार दास आज दोपहर 3 बजे अपने घर पहुंचा जहां पत्नी से विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 


घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक ने गोली मार कर आत्महत्या की है। पुलिस के शुरुआती जांच में पत्नी और बच्चों के द्वारा आत्महत्या की बात कही है । तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल बरामद किया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता