ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

बेगूसराय में डबल मर्डर, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। डंडारी थाना इलाके में एक 5 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। वही कुसमहौत

बेगूसराय में डबल मर्डर, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। डंडारी थाना इलाके में एक 5 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। वही कुसमहौत गांव में एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


हत्या की पहली घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव की है जहां कल से लापता 5 साल के बच्चे की लाश पड़ोसी के छत से मिला है। बच्चे की गला रेतकर हत्या की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 जनवरी की शाम से डंडारी गांव निवासी घनश्याम साह का 5 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार खेलने के दौरान अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। आज सुबह घनश्याम साह के पड़ोसी रामलगन साह के छत से शिवम का शव बरामद किया गया है।


 शिवम का खुरपी से गला काट कर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि घनश्याम साह का पड़ोसी के साथ पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था आशंका जताई जा रही है इसी विवाद की वजह से बच्चे की गला काटकर हत्या की गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरु की। वहीं दूसरी और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की जहां एक युवक की हत्या के बाद ठिकाना लगाने के मकसद से कुएं में फेंका गया। एक अज्ञात युवक की लाश पुलिस ने बरामद किया है। आशंका जतायी जा रही है युवक की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता