ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना

BEGUSARAI : जिले के नगर थाना इलाके में एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया हथियारबंद अपराधियों ने डॉक्टर की निशाना बनाया और उसे पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस घटन

बेगूसराय में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के नगर थाना इलाके में एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया  हथियारबंद अपराधियों ने डॉक्टर की निशाना बनाया और उसे पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं, जो डॉक्टर का भाई बताया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां पोखरिया के रहने वाले एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में डॉक्टर और उसके भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल डॉक्टर की पहचान मोहम्मद बेकार इमाम के रूप में की गई है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि डॉक्टर मोहम्मद बेकार इमाम अपने भाई के साथ क्लिनिक जा रहे थे. इस दौरान घर से निकलते ही पहले से घट लगाए बैठे अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


उन्होंने आरोप लगाया है कि जमीन हड़पने की नीयत से  यह हमला किया गया है. जख्मी डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर बदमाशों पर उचित कार्यवाही की मांग की है. दूसरी तरफ थाने की पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता