ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में दिव्यांग को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए एक बार फिर से वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के पुबारी टोला वार्

बेगूसराय में दिव्यांग को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए एक बार फिर से वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के पुबारी टोला वार्ड-10 की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर दिव्यांग को गोली मार दी है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर दिव्यांग को गोली मारी गई है. घायल की पहचान 48 साल के सुरेश राय के रुप में की गई है. घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब सुरेश राय अपने घर में सो रहा था. 

गंभीर रुप से घायल दिव्यांग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़ित ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में आए  अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. तीन माह पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी. बदमाश उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं और उसे लेकर ही उसपर दवाब बना रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता

बेगूसराय में दिव्यांग को मारी गोली, भूमि विवाद में वा… | FirstBihar