ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बेगूसराय में दारोगा की हत्या के बाद मधेपुरा में चौकीदार को मारी गोली, बिहार के अपराधियों में पुलिस का डर खत्म

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी निशाना बनाने लगे है और आए दिन चुनौती

बेगूसराय में दारोगा की हत्या के बाद मधेपुरा में चौकीदार को मारी गोली, बिहार के अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी निशाना बनाने लगे है और आए दिन चुनौती देने का भी काम कर रहे हैं। बेगूसराय और मधेपुरा की घटना इसका ताजा उदाहरण है। बेगूसराय में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों ने एक दारोगा को कार से रौंद डाला जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के कुछ ही देर के अंतराल पर मधेपुरा में भी पुलिस पर हमला किया गया। वहां के एक चौकीदार को गोली मार दी गयी। 


घटना मधेपुरा के मुरलीगंज की है जहां मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल चौकीदार का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल चौकीदार जुबेर आलम ने बताया कि मंगलवार की रात बैंगा पुल के पास उनकी ड्यूटी लगी थी। रात करीब 2:30 बजे वह ड्यूटी से वापस अपने घर जोरगामा लौट रहे थे।


रास्ते में चंद्रा होटल के पास दो बाइक सवार लगभग 5 युवक गाड़ी को गोल-गोल घूमा रहा था और अनाप-शनाप बोलकर हो-हल्ला कर रहा था। वह वहां नहीं रुके और आगे मीरगंज के तरफ बढ़ गए। उन्होंने बताया कि आगे जाकर वह थाना को फोन करते। लेकिन दोनों बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे जाने पर बदमाशों ने उनको घेर लिया और उनके साथ हाथापाई करने लगा। जब वह बदमाशों के चंगुल से भागने की कोशिश की तो उनके ऊपर बदमाशों ने 3 गोलियां चला दी। एक गोली उनके पैर में लगी है। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से बच कर निकले और इसकी सूचना मुरलीगंज थाने को दी। 


मुरलीगंज थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल चौकीदार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। इधर घटना की सूचना मिलने पर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार घायल चौकीदार से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुँचे और घटना की जानकारी ली। साथ में एएसपी प्रवेंद्र भारती, सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार मौजूद थे।

बेगूसराय में दारोगा की हत्या के बाद मधेपुरा में चौकीदार को मारी गोली, बिहार के अपराधियों में पुलिस का डर खत्म


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता