ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में रिफाइनरी कर्मी से ठगी, सिर्फ 1 रुपया खर्च कर 4 लाख अकाउंट से उड़ा दिया साइबर क्रिमिनल

BEGUSARAI : बैंक में अगर पैसा है तो हो जाएं सावधान हो जाइये. क्योंकि ठग के द्वारा बैंक कर्मी के नाम पर लगातार रुपया ठगने का मामला सामने में आ रहा है. ऐसा ही एक मामला बेगूसराय

बेगूसराय में रिफाइनरी कर्मी से ठगी, सिर्फ 1 रुपया खर्च कर 4 लाख अकाउंट से उड़ा दिया साइबर क्रिमिनल
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बैंक में अगर पैसा है तो हो जाएं सावधान हो जाइये. क्योंकि ठग के द्वारा बैंक कर्मी के नाम पर लगातार रुपया ठगने का मामला सामने में आ रहा है. ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बैंक कर्मचारी बता कर एक रिफाइनरी कर्मी को फोन कर 4 लाख रुपये का ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इससे रिफाइनरी कर्मी में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


बताया जा रहा है कि साइबर क्रिमिनल ने खुद को बैंक कर्मचारी बता बदमाश ने रिफाइनरी कर्मी को फोन किया. इसके बाद उनके बैंक एकाउंट से चार लाख रुपए की निकासी कर ली. इस बाबत असम के कामरूप मेट्रो निवासी लक्ष्मी राम डेका के पुत्र रिफाइनरी कर्मी बीरेंद्र डेका ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 


पीड़ित ने पुलिस में किए शिकायत में कहा कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया. पीड़ित ने बताया कि फोन करने वाला खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और कहा फिक्स डिपॉजिट जो किया है वह खत्म हो जाएगा. ऐसा कहकर उसने कुछ जरूरी जानकारी ले ली. इसके बाद उनके एकाउंट से चार लाख रुपए निकाल लिया. जब उनके मोबाइल पर उनके अकाउंट का जीरो बैलेंस आया तो वह सदमे में आ गया. 


इसकी शिकायत जब बैंक में जाकर किया तो बैंक वालों ने बताया कि आपके अकाउंट से पैसा निकल चुका है. आनन-फानन में इसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराया. बिलाल नगर थाने के पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता