ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

डीलर के घर से साढ़े 11 लाख की चोरी, ज्वेलरी और कैश लेकर उड़े चोर

BEGUSARAI : बेगूसराय में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. चोर बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लगातार फरार हो रहे हैं. वहीं पुलिस चोर को गिरफ्तार करने में लगातार नाकाम साबित हो रह

डीलर के घर से साढ़े 11 लाख की चोरी, ज्वेलरी और कैश लेकर उड़े चोर
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. चोर बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लगातार फरार हो रहे हैं. वहीं पुलिस चोर को गिरफ्तार करने में लगातार नाकाम साबित हो रही है. इसी कड़ी में चोर ने एक और चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है जहां जन वितरण विक्रेता घर में घुसकर 10 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए. इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित वार्ड नंबर 24 की है. पीड़ित फूलचंद पासवान ने बताया कि बीती रात आंधी बारिश होने की वजह से छत से नीचे वाले कमरे में आकर सभी लोग सो गए थे. उसी दौरान छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए और जिस रूम में उनके बहु-बेटे सोये थे, उस रूम को चोर ने बाहर से कुंडी लगा दी और सभी रूम में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. 


उन्होंने बताया कि 4 गोदरेज के ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात, डेढ़ लाख कैश, एटीएम पासबुक सहित कई कीमती समान लेकर चोर आराम से फरार हो गए. इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता