ब्रेकिंग
जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

स्नैक्स खिलाने के बहाने दो साल की मासूम से दुष्कर्म, 48 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार; बच्ची की हालत नाजुक

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 48 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को मेला दिखाने और स्नैक्स खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है, जहां 48 वर्षीय व्यक्ति पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।



आरोप है कि आरोपी बच्ची को मेला दिखाने और स्नैक्स खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के बगीचे में वारदात को अंजाम दिया।



काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देख परिजनों और ग्रामीणों को घटना की आशंका हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।



इधर, बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी DMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता