ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में मां ने बेटी को जन्म देकर सड़क किनारे फेंका, कपकपाती ठंड में बच्ची की मौत

BEGUSARAI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक कलयुगी मां बाप की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. एक मां ने नवजात बच्चे को मरने क

बेगूसराय में मां ने बेटी को जन्म देकर सड़क किनारे फेंका, कपकपाती ठंड में बच्ची की मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक कलयुगी मां बाप की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. एक मां ने नवजात बच्चे को मरने के लिए सड़क किराने फेंक दिया. जिसके कारण कपकपाती ठंड में बच्ची की मौत हो गई.


घटना बेगूसराय जिले के बछवाड़ा बछवारा थाना क्षेत्र की है, जहां रेलवे गुमटी 22b के समीप एक मां ने नवजात बच्चे को मरने के लिए सड़क किराने फेंक दिया. जिसके कारण कपकपाती ठंड में बच्ची की मौत हो गई. लोग बताते है कि बेहद ठंड के कारण बच्चे की मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब हम लोग यहां से गुजर रहे थे तभी एक बच्चे को देखा देखते देखते सभी की भीड़ जमा हो गई. 


घटना की सूचना बछवारा थाना को दी गई लेकिन घटना के 1 घंटे बाद भी बछवारा थाना के थाना अध्यक्ष अजीत कुमार या उनके अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए. जबकि रेल थाना के एसआई उपेंद्र सिंह  के नेतृत्व में पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचकर उस बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता