ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

बेगूसराय में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, बीच बाजार में कई राउंड फायरिंग

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जिले में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बुधवार को दे

बेगूसराय में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, बीच बाजार में कई राउंड फायरिंग
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जिले में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बुधवार को देर शाम बेखौफ अपराधियों ने शहर के नौरंगा पुल के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पॉपुलर हार्डवेयर के मालिक और स्टाफ को गोली मार दी. बीच बाजार में कई राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के घटना नगर थाना क्षेत्र की है, जहां नौरंगापुल के पास बेखौफ अपराधियों ने शहर के नौरंगा पुल के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पॉपुलर हार्डवेयर के मालिक और स्टाफ को गोली मार दी. जिससे पॉपुलर हार्डवेयर के मालिक एवं स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया.गोली चलने के बाद काफी देर तक उस जगह भगदड़ मच गया.


घायल व्यक्ति की पहचान नवल किशोर के पुत्र कमल किशोर और हरि कुमार के रूप में की गई है.बताया जाता है कि कमल किशोर अपने हार्डवेयर की दुकान पर था, उसी दरमियान दो मोटरसाइकिल से आया चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ दुकान पर गोली चलाना शुरु कर दिया. जिससे कमल किशोर एवं उनके स्टाफ हरि कुमार को गोलियां लगी.गोली लगने से दोनों वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. गोली जैसे ही चली उस जगह शहर के नौरंगापुल के पास काफी देर तक भगदड़ मच गया.अपराधी हथियार लहराते हुए दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी मौके से चलते बने.


स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है.बताते चलें कि जिस प्रकार से अपराधियों ने शहर के भीड़-भाड़ इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, इससे एक बार फिर पुलिस पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा होते नजर आ रहा है.फिलहाल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है.


वहीं इस घटना के बाद उस जगह दहशत का माहौल बना हुआ है. सभी दुकानदारों ने अपना दुकान बंद कर रखा है.फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के द्वारा पॉपुलर हार्डवेयर मालिक और उसके स्टाफ को किस लिए गोली मारी गई है. इस मामले की जांच चल रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता