ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, शख्स को मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है. अपराधी आए दिन वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला जिले

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, शख्स को मारी गोली
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है. अपराधी आए दिन वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव की है, जहां अपराधियों ने आटा चक्की मिल पर बैठे 65 साल के वृद्ध को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 

घायल की पहचान खम्हार वार्ड संख्या चार  निवासी रामबाबू सिंह के रूप में की गई है. गोली लगने के बाद रामबाबू को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

परिजनों ने बताया कि रामबाबू अपने  आटा चक्की पर बैठे थे, उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगते ही रामबाबू गिर गए और फिर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता