ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

बिहार में जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: बेगूसराय में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा स्थित 49 नंबर ढाला के पास की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव निवासी गिरजानंद चौधरी के 52 वर्षीय पुत्र वरुण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वरुण सिंह जमीन का कारोबार करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वरुण सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। वहीं सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने किस वजह से वरुण सिंह की हत्या की। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता