ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: बिहार में डेयरी सचिव को बदमाशों ने मारी गोली, रंगदारी विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: बेगूसराय के बरौनी डेयरी दूध समिति के सचिव कृष्णानंद यादव पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। गोली लगने से वे घायल हो गए और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमन टोला वार्ड-15 में रविवार शाम एक गंभीर घटना ने सनसनी फैला दी। बरौनी डेयरी दूध समिति के सचिव और स्थानीय समाजसेवी 62 वर्षीय कृष्णानंद यादव को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। करीब 10 की संख्या में आए बदमाशों ने उनके चचेरे भाई के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कृष्णानंद यादव के पैर में गोली लगी। 


दरअसल, घटना में लगभग 15-20 राउंड गोलियां चलीं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल कृष्णानंद यादव को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला रंगदारी और एक पुराने मामले को लेकर चल रहे विवाद के चलते हुआ है। कृष्णानंद यादव ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से बदमाशों के साथ इस मुद्दे पर तनाव था। 


स्थानीय पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में व्यापक छापेमारी जारी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके। 


स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना इलाके में शांति व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय बन गई है। वहीं, पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता