ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

नरकटियागंज BDO पर निगरानी की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये के साथ धर दबोचा

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर वेस्ट चंपारण के नरकटियागंज से है, जहां पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी को 7

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर वेस्ट चंपारण के नरकटियागंज से है, जहां पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी को 7  लाख 10 हजार रुपये के साथ धर दबोचा है. 

निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई नौतन थाना के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी अभी नरकटियागंज मे तैनात हैं और वे गोपालगंज के रहने वाले हैं. 

बुधवार की देर रात बीडीओ निजी गाड़ी इनोवा से पैसा लेकर अपने घर गोपालगंज जा रहे थे. तभी गुप्त सूचना के आधार पर निगरानी की टीम नरकटियागंज से ही उनका पीछा कर रही थी. जैसे ही बीडीओ की गाड़ी नौतन के तिलंगही के पास पहुंची तो निगरानी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है बीडीओ को7 लाख  10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. 

बताया जा रहा है  कि नल जल योजना में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर  बीडीओ पर यह कार्रवाई की है. इसके साथ ही पटना से पहुंची निगरानी की टीम  अवैध रूप से संपति अर्जित करने की भी जांच कर रही है. बीडीओ को लेकर निगरानी की टीम नरकटियागंज  पहुंच गई है और उनके आवास की तलाशी ले रही है. इसके साथ ही बीडीओ से पूछताछ भी की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता