ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बर्खास्त हुए BMSICL के GM, सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई करने का आरोप

PATNA: सरकारी पद पर रहते अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले BMSICL के GM संजीव रंजन को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक निदेशक

बर्खास्त हुए BMSICL के GM, सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सरकारी पद पर रहते अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले BMSICL के GM संजीव रंजन को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक निदेशक दिनेश कुमार ने महानिदेशक संजीव रंजन की बर्खास्तगी की पुष्टि की है। 


गौरतलब है कि विशेष निगरानी इकाई ने 28 जून को BMSICL के GM संजीव रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। पटना स्थित रामकृष्णपुरम आवास समेत दो अन्य आवास और कार्यालय में देर रात तक छापेमारी की गयी थी।


 कार्रवाई के दौरान संजीव रंजन के शेखपुरा धनीपुर में 5 करोड़ का आलीशान मकान होने की बात सामने आई। जिसके तिमंजिला मकान में स्वीमिंग पूल भी बना हुआ था। लाखों रुपए खर्च करके इसमें डेकोरेशन किया गया है। आरोपी अधिकारी संजीव रंजन पटना क्लब का सदस्य भी रहा है। 


यही नहीं आरोपी अधिकारी की पत्नी के नाम पर कर्नाटक और बंगलुरु में मकान खरीदे जाने की भी जानकारी मिली थी। संजीव रंजन पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई जमा करने के आरोप में विशेष निगरानी इकाई ने केस दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की।