ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बड़ी खबर: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत

RANCHI: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से पूजा सिंघल को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को जमानत देने से इनकार किया। अब 25 सितंबर को

बड़ी खबर: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से पूजा सिंघल को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को जमानत देने से इनकार किया। अब 25 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होगी। 


सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस ए. अमानुल्ला की बेंच में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। उनकी जमानत याचिका पर अब 25 सितंबर को सुनवाई होगी। फिलहाल निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को अभी जेल में ही रहना होगा।


बता दें कि पूजा सिंघल को 11 मई को मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 25 मई को पूजा सिंघल को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया था। 3 जनवरी को वो अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर निकली थीं। एक महीने बाद 4 फरवरी को वो फिर जेल चली गयी।


गौरतलब है कि खूंटी में उपायुक्त रहते पूजा सिंघल पर मनरेगा योजना में घोटाला करने का आरोप लगा। इस मामले की जांच जारी है। ईडी ने जब छापेमारी की तब पूजा सिंघल के सहयोगी सीए सुमन कुमार के पास से कुल 19 करोड़ बरामद हुआ था। जिसके बाद पूजा सिंघल से ईडी ने पूछताछ की थी। 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा भी आरोपित हैं।