ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नाती ने किया नाना का मर्डर, प्रॉपर्टी के लिए कुल्हाड़ी से काट डाला

BANKA : बांका जिले में संपत्ति के लिए एक नाती ने अपने नाना की सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना खेसर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 80 वर्षीय वृद्ध मीनालाल

नाती ने किया नाना का मर्डर, प्रॉपर्टी के लिए कुल्हाड़ी से काट डाला
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बांका जिले में संपत्ति के लिए एक नाती ने अपने नाना की सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना खेसर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 80 वर्षीय वृद्ध मीनालाल शर्मा के रूप में की गई है वहीं हत्यारे नाती की पहचान रोहित शर्मा के रूप में की गई है. 


बता दें कि जमीन और संपत्ति मामले को लेकर रोहित शर्मा ने अपने नाना मीनालाल शर्मा की घर में सोए अवस्था में कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी 75 वर्षीय पावो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. 


इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और साथ ही आरोपी रोहित शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने हत्या करने की बात को स्वीकार भी कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.