ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दो दिनों से लापता युवक का मंदार पर्वत से शव बरामद, प्रेम-प्रसंग में पत्थर से कुचल कर की गई हत्या

BANKA: दो दिन पूर्व लापता किराना दुकानदार सुनील कुमार की लाश को बाराहाट थाने की पुलिस ने मंदार पर्वत से बरामद किया है। पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस ने बताया कि

दो दिनों से लापता युवक का मंदार पर्वत से शव बरामद, प्रेम-प्रसंग में पत्थर से कुचल कर की गई हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: दो दिन पूर्व लापता किराना दुकानदार सुनील कुमार की लाश को बाराहाट थाने की पुलिस ने मंदार पर्वत से बरामद किया है। पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस ने बताया कि किराना दुकानदार को पहले पहाड़ से धक्का दिया गया। जब वो घायल होकर अचेत हो गया तब पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के महेशाडीह निवासी घनश्याम मंडल के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है जो किराना दुकानदार था।


सुनील कुमार शुक्रवार की दोपहर से गायब था। देर रात तक वापस नहीं आने पर शनिवार को युवक के पिता ने टाउन थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें पंचायत के मुखिया श्रीकांत मंडल सहित युवक के भाभी रूबी देवी को अभियुक्त बनाया था। जब पुलिस ने जब रूबी देवी से पूछताछ की तब महिला ने युवक की हत्या करने की बात कहीं। वहीं आज पुलिस ने मंदार पहाड़ से सुनील के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का रिश्ते में भाभी लगने वाली रूबी देवी के साथ  अवैध संबंध था। इधर कुछ दिन से रूबी देवी का संबंध वहां के मुखिया से हो गया था। 


सुनील ने महिला और मुखिया के बातचीत का आडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद मुखिया और महिला ने युवक को रास्ते से हटाने का फैसला लिया।  युवक के पिता ने बताया कि शुक्रवार को युवक बांका बाजार बीज लाने गया था। इस दौरान बीज दुकान पर पिता को मोटरसाइकिल से उतारने के बाद वो किराना का सामान लाने के बहाने महिला से मिलने चला गया। बांका बाजार में ही महिला युवक का इंतजार कर रही थी। इस दौरान ही कुछ लोगों ने महिला और युवक को एक साथ देखा था। मृतक के पिता ने मुखिया पर हत्या का लगाया आरोप लगाया है। जबकि मुखिया मृतक के पिता के आरोप को गलत बताया है। वे अभी दिल्ली में है। वहीं पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। सोमवार को शव का दाह संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता