ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : मोबाइल से बात करने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत

BANKA : ट्रेन पर मोबाइल से बात करना एक युवक को इस तरह महंगा पड़ा कि जान गवानी पड़ी। प्रखंड के गढ़ी कुर्मा गांव के एक युवक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गई। मृतक युवक भोला सिंह

बिहार : मोबाइल से बात करने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : ट्रेन पर मोबाइल से बात करना एक युवक को इस तरह महंगा पड़ा कि जान गवानी पड़ी। प्रखंड के गढ़ी कुर्मा गांव के एक युवक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गई। मृतक युवक भोला सिंह का 25 वर्षीय पुत्र चंचल कुमार था। इस गह्ताना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पीड़ित परिजन ने बताया कि चंचल कुमार शनिवार की शाम ससुराल पटना राजेंद्र नगर जा रहे था। सुल्तानगंज स्टेशन पर राजेंद्र नगर इंटरसिटी पर सवार हुआ। जहां रेलगाड़ी से उतरने के पूर्व गेट के समीप मोबाइल से बात कर रहे था। इसी दौरान ट्रेन रूकने के पूर्व जल्दबाजी मे उतरने की कोशिश में अचानक चंचल घटना का शिकार हो गया। जहां पैर फिसल जाने से गाड़ी के नीचे पटरी के बीच फंसकर मौके पर  मौत हो गई। घटना के बाद राजेंद्र नगर टर्मिनल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


वहीं घटना की सूचना गांव पहुंचते ही समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जबकि मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की मां किशोरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर पर परिवार के क्रंदन माहौल से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। मृतक के पिता भोला सिंह पिछले वर्ष बंगाल के आसनसोल में कोलफील्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। आसनसोल में निजी मकान में रहते हैं। हादसे का शिकार चंचल अपने दो भाई में छोटा भाई था। बड़ा भाई सन्नी कुमार इस घटना से काफी दुखी  है। वहीं घटना से आहत मृतक की पत्नी निशु कुमारी की हालत खराब है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता