ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने पुलिस जीप को रौंदा, एक सिपाही की दर्दनाक मौत

BANKA : बिहार के बांका जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ओवरलोडेड ट्रक ने भागने के क्रम में पुलिस की गश्ती टीम को रौंद दिया. ट्रक की चपेट में आने से एक सिपाही की दर

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने पुलिस जीप को रौंदा, एक सिपाही की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ओवरलोडेड ट्रक ने भागने के क्रम में पुलिस की गश्ती टीम को रौंद दिया. ट्रक की चपेट में आने से एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कुछ पुलिस वाले बाल-बाल बच गए. 


घटना बांका जिले के रजौन थाना के राजावर मोड़ के पास की है. मृत सिपाही का नाम सज्जो है. बताया जा रहा है कि आज सुबह रजौन पुलिस की टीम ASI संतोष ठाकुर के नेतृत्व में जवानों के साथ गश्ती के लिए निकली थी. राजावर मोड़ के पास सड़क किनारे रजौन थाना की बोलेरो खड़ी कर ओवरलोडेड वाहनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा था. 


इसी बीच एक ट्रक पुलिस की वाहन को क्षतिग्रस्त करते और सिफी सज्जो को रौंदते हुए फरार हो गया. इस दौरान साथ में खड़े अन्य जवान बाल-बाल बच गए. दुर्घटना इतना भयावह था कि पुलिस की बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गए.


इधर मृतक सिपाही के शव को रजौन पुलिस थाना में लेते आयी है. इस घटना के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हुआ है. रजौन थनाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि सभी पुलिस वाले सड़क किनारे गाड़ी लगाकर खड़े थे, इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को रौंदा और फरार हो गया जिसमें सिपाही की मौत हो गई.