ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: कांवड़ लेकर देवघर जा रहे युवक की हत्या, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने चाकू से गोद डाला

BANKA: भागलपुर के सुल्तानगंज से जल भरकर कांवड़ लेकर देवघर जा रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देवघर जाने के दौरान बांका में सुनसान जगह पर कुछ लोगों ने युवक से उसके साथ &nb

बिहार: कांवड़ लेकर देवघर जा रहे युवक की हत्या, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: भागलपुर के सुल्तानगंज से जल भरकर कांवड़ लेकर देवघर जा रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देवघर जाने के दौरान बांका में सुनसान जगह पर कुछ लोगों ने युवक से उसके साथ  लूटपाट करने की कोशिश की और जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसे चाकू मारकर वहां से फरार हो गए। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले 22 वर्षीय आशीष मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजगैवीनाथ धाम से जल उठाकर आशीष देवघर के लिए अपने 18 अन्य साथियों के साथ रवाना हुआ था। इसी दौरान कटोरिया में उसे शौच लगी तो वह अपने साथियों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर सुनसान इलाके में शौच के लिए गया।


इसी दौरान वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जिसका आशीष ने विरोध किया। जिसके बाद बदमाशों ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। आशीष की चीख सुनकर दूर खड़े उसके साथी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है। पुलिस की कई टीमो का गठन किया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।