ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: गैंगरेप के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या, वहशी दरिंदों ने आंख भी फोड़ा

BANKA: होली के दिन गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बालू से ढक कर रखे गये लाश को देख लोग भी आक्रोशित हैं। बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या की

बिहार: गैंगरेप के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या, वहशी दरिंदों ने आंख भी फोड़ा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BANKA: होली के दिन गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बालू से ढक कर रखे गये लाश को देख लोग भी आक्रोशित हैं। बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या की बात कहते हुए लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।


घटना के संबंध में बताया जाता है। बच्ची होली के दिन दोपहर दो बजे अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से अचानक वह गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


मृतका की सहेली ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास एक लाल रंग का ऑटों आया और उसे बिठाकर ले गया। जिसके बाद लाल रंग के ऑटो का पता लगाया गया तब पता चला की पेंटर का काम करने वाला सागर सोनी ऑटो भी चलाता है लेकिन उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। वही छानबीन में जुटी पुलिस को सूचना मिली की बालू से ढक करके बच्ची की लाश को रखा गया है। 


पुलिस जब मौके पर पहुंची तब देखा कि बच्ची की लाश पर कोई कपड़ा नहीं है और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहे है उसकी आंख भी फोड़ दी गयी है। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि बच्ची के साथ कुछ लड़कों ने काफी दरिंदगी की उसकी आंख फोड़ डाली और हत्या कर शव को छिपा दिया। पुलिस अब अपराधियों को खोजने में लगी इसी बीच ऑटो  के भाग जाने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। 


उसी के कहने पर ऑटो चालक डोमन पासवान,अजय वर्णवाल, श्रीधर वर्णवाल, सहित 4 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार ऑटो मालिक सागर सोनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कि शिथिलता  के बाद लोगो का गुस्सा काफी बढ़ गया है जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। 


इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 


 मृतक बच्ची के चाचा उत्तम कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि गायब होने की सूचना के बाद से ही अगर पुलिस छानबीन करती से बच्ची को बचाया जा सकता था। इस घटना को लेकर इलाके के बच्चे सड़क पर उतर आए और हाथों में तख्ता लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्कूली बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। 

बिहार: गैंगरेप के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या, वहशी दरिंदों ने आंख भी फोड़ा

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता